

विधाननगर सेन्टरल पार्क में प्रात भ्र्मण के बाद भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष श्री दिलीप घोष जन साधारण के एक बड़े वर्ग के साथ "चाय पर चर्चा" चक्र में शामिल हुए ! देश और प्रान्त की विभिन्न सम -सामयिक प्रश्नो पर विस्तृत चर्चा हुई ! श्री दिलीप घोष ने विभिन्न वर्गों के लोगो के विचार धयान से सुने और सभी विषयो पर दल नीतिगत समुचित प्रतिक्रिया दी !
उनका इसप्रकार एक कार्यकर्त्ता के निवासस्थान पर आकस्मिक आना और चाय की चुस्कियों के बीच समकालीन समस्याओ पर खुले दिल से विचार चर्चा करना सभी को अभिभूत कर दिया ! यह साबित हुवा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और साधारण जनमानस के बीच कोई दुरी नहीं है !!

